कितना है उदयपुर से जयपुर के लिए शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन का किराया व क्या है समय सारिणी?

राजस्थान में उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार से यात्रियों के लिए शुरू हो गई। यह ट्रेन मंगलवार के अलावा हफ्ते के सभी दिन सुबह 7:50 बजे उदयपुर से रवाना होगी जिसके जयपुर पहुंचने का समय दोपहर 2:20 बजे है। इस ट्रेन में उदयपुर से जयपुर तक एसी चेयर कार का किराया ₹1,330 और एग्ज़ीक्यूटिव क्लास का किराया ₹2,350 है।

Load More