कितने अमीर हैं बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी?
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा-सेक्युलर (हम-एस) के संस्थापक जीतन राम मांझी के पास 11.32 लाख रुपये की चल संपत्ति है और 49,000 रुपये नकद हैं। उनके हलफनामे में यह जानकारी दी गई है। गया लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार मांझी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।