कितने लोगों की भावनाएं आहत हुईं?: ज़ुबैर की ज़मानत याचिका पर सरकारी वकील से कोर्ट
दिल्ली की एक अदालत ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर मोहम्मद ज़ुबैर की ज़मानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए सरकारी वकील से पूछा, "कितने लोगों की भावनाएं...आहत हुई थीं?" इसपर वकील ने कहा, "हमारे पास...ट्वीट्स-रीट्वीट्स हैं।" हाईकोर्ट ने कहा, "आप ट्वीट्स-रीट्वीट्स से नहीं चल सकते...आपको सीआरपीसी से चलना होगा।"