किन 10 देशों के एनआरआई जल्द ही यूपीआई पेमेंट्स का कर सकेंगे इस्तेमाल?
10 देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय (एनआरआई) जल्द ही किसी भारतीय फोन नंबर के बिना लेनदेन के लिए यूपीआई सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। ये देश हैं- सिंगापुर, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हॉन्ग-कॉन्ग, ओमान, कतर, सऊदी अरब, यूएई और यूके। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल नंबर वाले एनआरई/एनआरओ अकाउंट्स से यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकता है।