किन 14 टीमों ने अब तक टी20 विश्व कप 2024 के लिए किया क्वॉलिफाई?
आयरलैंड और स्कॉटलैंड ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है जिसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी। आयरलैंड और स्कॉटलैंड के अलावा टूर्नामेंट के लिए अमेरिका (मेज़बान), वेस्टइंडीज़ (मेज़बान), ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड्स, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने क्वॉलिफाई किया है। बाकी की 6 टीमें अन्य क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट के आधार पर निर्धारित होंगी।