किन 20 टीमों ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए किया है क्वॉलिफाई?
नामीबिया और युगांडा ने अफ्रीका क्वॉलिफायर से 20 टीमों वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। पहले ही क्वॉलिफाई कर चुकीं अन्य 18 टीमें अमेरिका (मेज़बान), वेस्टइंडीज़ (मेज़बान), ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड्स, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, ओमान, और नेपाल हैं। यह टूर्नामेंट जून 2024 में होगा।