किन 8 टीमों ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए किया सीधे क्वॉलिफाई?
आयरलैंड-बांग्लादेश के बीच मंगलवार को पहला वनडे बारिश से धुलने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को पछाड़कर भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 में सीधे क्वॉलिफिकेशन के 8वें व अंतिम स्थान के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। भारत, न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वॉलिफाई करने वाली आठ टीमें हैं।