किन 9 गेंदबाज़ों ने टेस्ट क्रिकेट में लिए हैं 500 या उससे अधिक विकेट?

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले 9वें गेंदबाज़ बन गए हैं और उन्होंने अपने 98वें टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल किया। मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट में सर्वाधिक विकेट (800) लिए हैं। उनके बाद शेन वॉर्न (708), जेम्स ऐंडरसन (696), अनिल कुंबले (619), स्टुअर्ट ब्रॉड (604), ग्लेन मैक्ग्रा (563), कर्टनी वॉल्श (519) और नेथन लायन (517) हैं।

Load More