किन कारणों से लीबिया में आई विनाशकारी बाढ़ जिसमें 5000 से अधिक लोगों की हो गई मौत?
लीबिया में डैनियल तूफान के कारण हुई मूसलाधार बारिश की वजह से बांध टूट गए जिसके चलते वहां आई विनाशकारी बाढ़ में 5000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। विशेषज्ञों ने डेरना (1 लाख की आबादी का वह तटीय शहर जहां नुकसान सर्वाधिक हुआ है) की भौगोलिक स्थिति (आसपास बांध) और खराब इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया।