किन क्रिकेटरों को बीसीसीआई के मौजूदा सालाना कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर से मिलता है सबसे अधिक वेतन?
बीसीसीआई जल्द ही नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर का एलान कर सकता है। मौजूदा स्ट्रक्चर के अनुसार, ' ए+' ग्रेड के रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को सर्वाधिक (₹7 करोड़) वेतन मिलता है। हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को ₹5-₹5 करोड़ मिलते हैं। वहीं, 6 खिलाड़ियों को ₹3-₹3 करोड़ मिलते हैं।