किन खिलाड़ियों ने पुरुष व महिला वनडे विश्व कप में जड़ा है दोहरा शतक?
ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क ने महिला वनडे विश्व कप-1997 में दोहरा शतक जड़ा था जो किसी भी वनडे विश्व कप का पहला दोहरा शतक था। पुरुषों के वनडे विश्व कप का पहला दोहरा शतक 2015 में क्रिस गेल ने जड़ा और इसी सीज़न में मार्टिन गप्टिल ने भी 237* रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने मंगलवार को 201* रन बनाए थे।