किन खिलाड़ियों ने जीता है वनडे विश्व कप इतिहास में फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार?
वेस्टइंडीज़ के क्लाइव लॉयड ने 1975 में पहले पुरुष वनडे विश्व कप फाइनल में 102(85) का स्कोर बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था। 1983 में मोहिंदर अमरनाथ ने यह पुरस्कार जीता था। रिकी पॉन्टिंग ने 2003 में जबकि एमएस धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 2011 के फाइनल में 91*(79) रन बनाकर यह अवॉर्ड अपने नाम किया था।