किन गेंदबाज़ों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए कम-से-कम 400 विकेट लिए हैं?
नागपुर टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को आउट करने के साथ पेसर मोहम्मद शमी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए कम-से-कम 400 विकेट लेने वाले नौवें गेंदबाज़ बन गए। अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, कपिल देव, रविचंद्रन अश्विन, ज़हीर खान, जवागल श्रीनाथ, रवींद्र जडेजा और इशांत शर्मा कम-से-कम 400 अंतर्राष्ट्रीय विकेट लेने वाले अन्य भारतीय गेंदबाज़ हैं।