किन गेंदबाज़ों ने टेस्ट क्रिकेट में लिए हैं 500 या उससे अधिक विकेट?
ऑस्ट्रेलियाई ऑफ-स्पिनर नेथन लायन रविवार को टेस्ट क्रिकेट में कम-से-कम 500 विकेट लेने वाले आठवें गेंदबाज़ बने। टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) के नाम है। 500 विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज़ों में शेन वॉर्न (708), जेम्स ऐंडरसन (690), अनिल कुंबले (619), स्टुअर्ट ब्रॉड (604), ग्लेन मैक्ग्रा (563) और कर्टनी वॉल्श (519) शामिल हैं।