किन गेंदबाज़ों ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा बार लिए हैं 5 विकेट हॉल?
रविचंद्रन अश्विन ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में 5-विकेट हॉल लिया जो उनके टेस्ट करियर का 36वां 5-विकेट हॉल है। टेस्ट में सर्वाधिक 5-विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन (67 बार) के नाम है और उनके बाद शेन वॉर्न, रिचर्ड हैडली और अनिल कुंबले हैं जिन्होंने क्रमश: 37, 36 और 35 बार 5-विकेट हॉल लिया है।