किन गेंदबाज़ों ने भारत के लिए कम-से-कम 500 विकेट लिए हैं?

रवींद्र जडेजा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 500 विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज़ बने हैं। इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 4-विकेट लेने के साथ भारत के लिए जडेजा के 503 अंतर्राष्ट्रीय विकेट हो गए। उनसे पहले अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव, ज़हीर खान और जवागल श्रीनाथ ने यह मुकाम हासिल किया है।

Load More