किन टीमों ने जीते हैं सर्वाधिक वनडे इंटरनैशनल मैच?
रावलपिंडी में गुरुवार को खेले गए पहले वनडे में न्यूज़ीलैंड को हराने के साथ पाकिस्तान 500 वनडे इंटरनैशनल मैच जीतने वाला तीसरा देश बन गया। ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक वनडे इंटरनैशनल मैच (594) जीते हैं जबकि भारत ने 539 व वेस्टइंडीज़ ने 411 वनडे अपने नाम किए है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने 399-399 वनडे इंटरनैशनल मैच जीते हैं।