भूटान, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और फ्रांस में यूपीआई से भुगतान किया जा सकता है। इसके अलावा, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हॉन्ग-कॉन्ग, ओमान, कतर, अमेरिका, सऊदी अरब, यूएई और यूनाइटेड किंगडम के एनआरआई पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, भारत ने रूस और श्रीलंका समेत कई देशों के साथ भी इसे लेकर समझौते किए हैं।