किन देशों में सबसे अधिक संख्या में कार्यरत हैं भारतीय?
विदेश मंत्रालय ने सबसे अधिक भारतीय कामगारों वाले शीर्ष 5 देशों की सूची लोकसभा में शेयर की है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय कामगारों की संख्या सबसे अधिक (लगभग 35.54 लाख) है। यूएई के बाद सऊदी अरब में 22.19 लाख, कुवैत में 8.29 लाख, कतर में 8 लाख और ओमान में 5.30 लाख भारतीय कार्यरत हैं।