किन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली नई सरकार में रविवार को 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश), मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), राजनाथ सिंह (उत्तर प्रदेश), सर्बानंद सोनोवाल (असम), जीतनराम मांझी (बिहार) और एचडी कुमारास्वामी (कर्नाटक) शामिल हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।