किन प्रमुख भारतीय शहरों में सबसे अधिक बढ़ा मकानों का किराया?
रियल एस्टेट प्लैटफॉर्म 'मैजिकब्रिक्स' की रिसर्च के अनुसार, भारत के 13 प्रमुख शहरों में मकानों के किराए में 17.4% की सालाना औसत वृद्धि हुई है। इसमें 31.3% की वृद्धि के साथ गुरुग्राम शीर्ष पर है। इसके बाद ग्रेटर नोएडा (30.4%), बेंगलुरु (23.1%), नोएडा (21.4%), हैदराबाद (20.7%), ठाणे (17.8%), पुणे (16.7%), मुंबई (16%) और चेन्नई (14.7%) का स्थान है।