किन बल्लेबाज़ों को अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा बार किया है आउट?

रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स को सबसे ज़्यादा 12 बार आउट किया है। स्टोक्स के बाद डेविड वॉर्नर (11) और ऐलेस्टर कुक (9) हैं। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ, क्रेग ब्रैथवेट और टॉम लेथम को 8-8 बार आउट किया है।

Load More