किन बल्लेबाज़ों ने बनाए हैं वनडे विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक रन?
पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक 2,278 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उनके बाद रिकी पॉन्टिंग (1,743 रन) और कुमार संगकारा (1,532 रन) हैं। इस सूची में ब्रायन लारा (1,225 रन), एबी डीविलियर्स (1,207 रन), क्रिस गेल (1,186 रन), सनथ जयसूर्या (1,165 रन) और जैक कैलिस (1,148 रन) शामिल हैं।