किन बल्लेबाज़ों ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में अब तक बनाए हैं सर्वाधिक रन?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 में अब तक भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 13 पारियों में सर्वाधिक 861 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 20 पारियों में 855 रन बनाए हैं। उनके बाद इंग्लैंड के ज़ैक क्रॉली, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ व मिचल मार्श हैं जिन्होंने क्रमश: 706, 687 और 630 रन बनाए हैं।