किन भारतीय क्रिकेटरों ने डेब्यू टेस्ट मैच की दोनों पारियों में बनाए हैं 50+ स्कोर?

सरफराज़ खान ने राजकोट टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ा और वह डेब्यू टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बनाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। भारत के लिए 1934 में दिलावर हुसैन, 1971 में सुनील गावस्कर और 2021 में श्रेयस अय्यर ने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बनाए हैं।

Load More