किन भारतीय फिल्मों को ऑस्कर के लिए पात्र फिल्मों की लिस्ट में मिली जगह?
द अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ऐंड साइंसेज़ ने ऑस्कर के लिए पात्र 301 फीचर फिल्मों की एक रिमाइंडर लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारतीय फिल्म 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'द कश्मीर फाइल्स', 'कांतारा', 'छेल्लो शो' (लास्ट फिल्म शो), 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट', 'इरवीन नीज़्हल', 'विक्रांत रोणा', 'मी वसंतराव' और 'तुझ्या साठी काही ही' का नाम शामिल है।