किन भारतीय फिल्मों ने 2023 में वैश्विक स्तर पर ₹650 करोड़ से अधिक कमाई की है?
रणबीर कपूर अभिनीत 'ऐनिमल' फिल्म ने रविवार को दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर ₹650 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही, 'ऐनिमल' इस साल यह आंकड़ा पार करने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बन गई। यह आंकड़ा पार करने वाली अन्य फिल्में शाहरुख खान अभिनीत 'जवान' व 'पठान', सनी देओल अभिनीत 'गदर-2' और रजनीकांत अभिनीत 'जेलर' हैं।