भारत 2022 का अपना आखिरी टी20I मैच खेल चुका है और इस साल 3 भारतीयों ने टी20I शतक जड़े। दीपक हुड्डा ने जून में आयरलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ जबकि नवंबर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शतक बनाया। एशिया कप-2022 में विराट कोहली ने अपना पहला टी20I शतक जड़ा था।