किन भारतीय हस्तियों को मिल चुका है यूएई का 'गोल्डन वीज़ा'?
यूएई का गोल्डन वीज़ा एक लॉन्ग-टर्म रेज़िडेंस वीज़ा है जिसके ज़रिए विदेशी लोगों को विशेष लाभ के साथ यूएई में रहने, काम करने या पढ़ाई करने की अनुमति मिलती है। शाहरुख खान, संजय दत्त, सानिया मिर्ज़ा, रणवीर सिंह, कमल हासन, कृति सेनन, वरुण धवन, सुनील शेट्टी और सोनू सूद समेत कई भारतीय हस्तियों को यह वीज़ा मिल चुका है।