किन राज्यों में 7 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने के हैं आसार?
मौसम विभाग की ताज़ा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 7 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, 5-7 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिज़ोरम और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।