किन राज्यों में 'अग्निपथ' की सेवा के बाद अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी?
उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि 4-साल की सेवा वाले नए सैन्य भर्ती मॉडल 'अग्निपथ' में बतौर अग्निवीर चयनित होने वाले युवाओं को इस सेवा के बाद उनके राज्य में पुलिस भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड भी शामिल हैं। केंद्र ने मंगलवार को 'अग्निपथ' को लॉन्च किया था।