किन राज्यों में मिले हैं कोविड-19 के जेएन.1 वैरिएंट के सबसे अधिक मामले?
भारत में गुरुवार तक 12 राज्यों में कोविड-19 के नए वैरिएंट जेएन.1 के 827 मामले मिले जिनमें से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 250 मामले दर्ज हुए। उसके बाद कर्नाटक में 199, केरल में 155, गोवा में 49, गुजरात में 36, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में 30-30, तमिलनाडु और तेलंगाना में 26-26, दिल्ली में 22 व ओडिशा में 3 मामले मिले हैं।