किन राज्यों व यूटी के सर्वाधिक और सबसे कम गांवों में नहीं पहुंचा 4जी नेटवर्क?
केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया है कि देश के 45,180 गांवों में 4जी नेटवर्क नहीं है जिसमें सर्वाधिक ओडिशा (7,592) में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (3,793), राजस्थान (3,734) और अरुणाचल प्रदेश (3,731) का स्थान है। वहीं, पुडुचेरी में केवल 1 गांव में 4जी नेटवर्क नहीं है जबकि दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी जगह यह सुविधा उपलब्ध है।