किन राज्यों व यूटी में सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत कितने मकानों को दी मंज़ूरी?

सरकार ने राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के सवाल के जवाब में बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में फरवरी 2023 तक 120.43 लाख आवास को मंज़ूरी दी गई। वहीं, स्वीकृत आवासों में 109.02 लाख के निर्माण शुरू हुए और इनमें से 71.01 लाख आवास पूरे/सौंपे जा चुके हैं।

Load More