किन शर्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दी है अंतरिम ज़मानत?
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम ज़मानत देते हुए कहा है कि केजरीवाल शराब नीति घोटाले में अपनी भूमिका को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल किसी भी गवाह से बातचीत नहीं करेंगे और मामले से जुड़ी आधिकारिक फाइलों तक उनकी पहुंच नहीं होगी। केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली सचिवालय नहीं जाएंगे।