किन हिंदी फिल्मों के मशहूर गानों में ‘नाटू नाटू’ के कंपोज़र एम.एम. किरवानी ने दिया है म्यूज़िक?
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड विजेता गाने 'नाटू नाटू' के कंपोज़र एम.एम. किरवानी ने एम.एम. करीम के नाम से कई हिंदी फिल्मों में म्यूज़िक दिया है। उनके कुछ मशहूर हिंदी गानों में 'तुम मिले दिल खिले' (क्रिमिनल), 'गली में आज चांद निकला' (ज़ख्म), 'जादू है नशा है' (जिस्म), 'आवारापन बंजारापन' (जिस्म), 'खूबसूरत है वो इतना' (रोग) और 'ओ साथिया' (साया) शामिल हैं।