किन-किन आईफोन मॉडल्स में आज से आ जाएगा आईओएस 17 वर्ज़न?
एप्पल सोमवार से आईफोन यूज़र्स के लिए आईओएस 17 सॉफ्टवेयर जारी करेगी। आईफोन 15 सीरीज़, 14 सीरीज़, 13 सीरीज़, 12 सीरीज़, 11 सीरीज़, आईफोन एक्सएस, आईफोन एक्सएस मैक्स, आईफोन एक्सआर और आईफोन एसई (सेकेंड जेनेरेशन या उसके बाद वाले) पर लेटेस्ट आईओएस 17 वर्ज़न मिलेगा। आईफोन 8 प्लस और आईफोन एक्स के लिए आईओएस 17 नहीं आएगा।