किन-किन देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भारतीय मूल के हैं?
भारतीय मूल के थरमन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर का राष्ट्रपति चुनाव जीता है। अन्य देशों में भारतीय मूल के प्रधानमंत्रियों में ऋषि सुनक (यूके), लिओ एरिक वराडकर (आयरलैंड), एंटोनियो कोस्टा (पुर्तगाल) और प्रविंद जुगनौथ (मॉरिशस) शामिल हैं। गुयाना के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद इरफान अली का जन्म इंडो-गुयाना परिवार में हुआ था। सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवल रामकलावन भी भारतीय मूल के हैं।