किन-किन भारतीय प्रधानमंत्रियों ने अब तक अमेरिकी कांग्रेस को किया है संबोधित?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2016 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था जिस समय जो बाइडन उप-राष्ट्रपति थे। उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था।

Load More