प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहली बार नैशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स सौंपे। कंटेंट क्रिएटर्स अभि और नियु को 'द न्यू इंडिया चैंपियन अवॉर्ड' जबकि कीर्तिका गोविंदसामी को 'बेस्ट स्टोरीटेलर अवॉर्ड' दिया गया। पंक्ति पांडे को 'ग्रीन चैंपियन', जया किशोरी को 'बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज' और गायिका मैथिली ठाकुर को 'कल्चरल ऐम्बेसडर ऑफ द इयर' का अवॉर्ड सौंपा गया।