किम करदाशियां ने प्रिंसेस डायना द्वारा पहना गया पेंडेंट ₹1.6 करोड़ में खरीदा
ऑक्शन हाउस सोथबी के मुताबिक, अमेरिकी रिऐलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां ने दिवंगत प्रिंसेस डायना द्वारा कई अवसरों पर पहना गया पेंडेंट £163,800 (₹1.6 करोड़ से अधिक) में खरीदा है। यह पेंडेंट नीलामी से पहले लगाए गए अनुमान से दोगुनी कीमत में बिका है। गौरतलब है कि ब्रिटिश ज्वेलरी डिज़ाइनर जरार्ड ने 1920 के दशक में इसे बनाया था।