किम जोंग-उन की बख्तरबंद ट्रेन में मायबख कार को पार्क किए जाने का वीडियो आया सामने
उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन की मायबख कार को रूस में एक विशेष रैंप के ज़रिए उनकी बख्तरबंद ट्रेन के अंदर पार्क किए जाने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। 40 किलोमीटर/घंटा की स्पीड से चलने वाली इस बुलेटप्रूफ ट्रेन में हमला करने में सक्षम हथियार, कॉन्फ्रेंस रूम, किम के लिए एक ऑफिस, रेस्टोरेंट और एक हेलिकॉप्टर है।