किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया के दूसरे सबसे ताकतवर सैन्य अधिकारी को किया बर्खास्त
उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने देश के दूसरे सबसे ताकतवर सैन्य अधिकारी पैक जोंग चोन को बर्खास्त कर दिया है। सरकारी मीडिया केसीएनए के मुताबिक, पैक जोंग नॉर्थ कोरिया के केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष थे जिन्होंने 2022 में कई मिसाइल परीक्षणों का नेतृत्व किया था। उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री री यौंग गिल उनकी जगह लेंगे।