किम जोंग-उन ने कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव के बीच फैक्ट्रियों में किया हथियारों का निरीक्षण
कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव के बीच उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने देश के प्रमुख हथियार कारखानों का दौरा किया है। उन्होंने हथियारों का निरीक्षण किया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक, उन्होंने सेना के हथियारों को एडवांस बनाने की कोशिशों और युद्ध की तैयारियों में तेज़ी लाने का वादा किया है।