किम जोंग-उन ने रूसी अंतरिक्ष केंद्र में पुतिन से की मुलाकात; पहली तस्वीर आई सामने

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने रूस के मॉडर्न स्पेस लॉन्च फैसिलिटी 'वसतोचनी कॉस्मोड्रोम' में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। पुतिन ने किम से लगभग 40 सेकेंड तक हाथ मिलाते हुए कहा, "मुझे आपको देखकर खुशी हुई।" इससे पहले अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि रूस व उत्तर कोरिया हथियारों के सौदे पर सहमति न बनाएं।

Load More