कियारा आडवाणी ने मदर्स डे पर मां व सास के साथ शेयर की अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मदर्स डे पर अपनी मां और पति व अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां की अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कियारा ने मां के साथ वाली तस्वीर के कैप्शन में 'मेरी सब कुछ' लिखा जबकि सास के लिए लिखा, "मैं खुशनसीब हूं।" गौरतलब है कि सिद्धार्थ व कियारा की शादी 7 फरवरी को हुई थी।

Load More