कियारा-सिद्धार्थ ने शेयर किया शादी का पहला वीडियो, वरमाला के बाद एक-दूसरे को किस करते नज़र आए
अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी का पहला वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "7.02.2023 🙏🏼❤️♾️।" वीडियो में कियारा डांस करते हुए आतीं और फिर दोनों ऐक्टर्स एक-दूसरे को वरमाला पहनाते व किस करते दिख रहे हैं। करण जौहर और जूही चावला समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने वीडियो पर कमेंट कर बधाई दी है।