बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ के पति जॉन शॉ का सोमवार को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज बेंगलुरु (कर्नाटक) के विलसन गार्डन्स श्मशान घाट में किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, जॉन शॉ एक विदेशी प्रमोटर थे और बायोकॉन ग्रुप की विभिन्न कंपनियों के ऐडवाइज़री बोर्ड में शामिल थे।