किर्योस ने घुटने की सर्जरी के बाद मिडल फिंगर दिखाते हुए अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर की
दुनिया के 21वें नंबर के टेनिस खिलाड़ी निक किर्योस ने घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपनी मिडल फिंगर दिखा रहे हैं। उन्होंने लिखा, "सर्जरी हो गई...अब मैं अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर वापस आने के लिए वह सब कुछ करूंगा जो मैं कर सकता हूं।"