किलियन मर्फी ने जीता बेस्ट ऐक्टर का ऑस्कर, एमा स्टोन को मिला बेस्ट ऐक्ट्रेस का दूसरा ऑस्कर
किलियन मर्फी ने 96वें अकैडमी अवॉर्ड्स में 'ओपनहाइमर' के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड जीत लिया है। वहीं, एमा स्टोन को 'पुअर थिंग्स' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का ऑस्कर मिला है। एमा का यह दूसरा बेस्ट ऐक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड है और इससे पहले उन्हें 2017 में फिल्म 'ला ला लैंड' के लिए ऑस्कर मिला था।